Saturday, May 5, 2012

एक आम आदमी

एक आम आदमी


रोटी कैसे खाऊं  मैं एक आम आदमी हूँ
घूमने कैसे जाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
कैसे करूँ जरुरत पूरी कपडा और मकान की
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

सपने मेरे भी हैं हो एक बंगला और एक कार
करे तारीफें मेरी भी मेरे दोस्त यार
बस सोच के ही रह जाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

लडकी एक है बड़ी ही सुन्दर और बड़ी ही प्यारी
देख के उस को भूल जाता हूँ मैं ये दुनिया सारी
कैसे उसे बताऊँ मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

चावल महंगे  दूध भी महंगा
और गैस के दाम बड़े
सुन के महंगाई के किस्से
हो गए मेरे कान खड़े
कैसे खीर मैं खाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

मिले मुझे भी जीवन साथी
जैसे दीपक को मिलती बाती
घर मेरा भी सुन्दर बन जाये
पर एक बात (विनोद) मुझे बहुत सताती
कैसे विवाह रचाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

No comments: