Saturday, May 5, 2012

साली लडकी


रोटी से गया दाल से गया
घर से गया माल से गया
साली लडकी तेरे चक्कर मैं

तेरे भाई ने मारा
मेरे भाई ने मारा
सबने दी गालियाँ
चाची ताई ने मारा
साली लडकी तेरे चक्कर मैं

मैं रह गया कुंवारा
हाथ आया सिर्फ छुवारा
अपना सब कुछ मैं हारा
साली लडकी तेरे चक्कर मैं

पापा कहते हैं कमीना
माँ करे मुस्किल जीना
दारू पड़े मुझे पीना
साली लडकी तेरे चक्कर मैं

पास न हुआ मैंने पढाई भी की
तेरे चक्कर मैं लड़ाई भी की
और लडको ने मेरी तुड़ाई भी की
साली लडकी तेरे चक्कर मैं










क्या कहे



दोस्तों क्या कहे क्या क्या हो रहा है
कोई सोते सोते खा रहा है कोई भूखा सो रहा है
सड़क पे सोने वालो को भाई खतरा अपनी जान का
इन पर बी ऍम डाब्लू चढ़ाना अमीर समझे काम शान का
कोई दुःख मैं हंस रहा है कोई खुसी से रो रहा है
दोस्तों क्या कहे क्या क्या हो रहा है

गरीब रोता है कहे पैसा नहीं है
अमीर रो रो बोले चैन नहीं है
आशिक पागल हो बोले करार नहीं है
कुंवारे मुस्टंडे बोले घर बार नहीं है
हर कोई ज़िन्दगी के खेत मैं आंसू बो रहा है
दोस्तों क्या कहे क्या क्या हो रहा है

लडको को लडकी पटाने की टेंशन
बूढ़े परेसान कहे आयी नहीं पेंसन
दादा परेसान बीडी कैसे खरीदूं
पोता परेसान दादा से पैसे कैसे छीनू
बादाम खाने वाला अब चने भिगो रहा है
कोयला से अपने दांत धो रहा है
दोस्तों क्या कहे क्या क्या हो रहा है

एक आम आदमी

एक आम आदमी


रोटी कैसे खाऊं  मैं एक आम आदमी हूँ
घूमने कैसे जाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
कैसे करूँ जरुरत पूरी कपडा और मकान की
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

सपने मेरे भी हैं हो एक बंगला और एक कार
करे तारीफें मेरी भी मेरे दोस्त यार
बस सोच के ही रह जाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

लडकी एक है बड़ी ही सुन्दर और बड़ी ही प्यारी
देख के उस को भूल जाता हूँ मैं ये दुनिया सारी
कैसे उसे बताऊँ मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

चावल महंगे  दूध भी महंगा
और गैस के दाम बड़े
सुन के महंगाई के किस्से
हो गए मेरे कान खड़े
कैसे खीर मैं खाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ

मिले मुझे भी जीवन साथी
जैसे दीपक को मिलती बाती
घर मेरा भी सुन्दर बन जाये
पर एक बात (विनोद) मुझे बहुत सताती
कैसे विवाह रचाऊं मैं एक आम आदमी हूँ
किसको व्यथा सुनाऊं मैं एक आम आदमी हूँ